Showing posts with label sardar-ji. Show all posts
Showing posts with label sardar-ji. Show all posts

Sardar ji ke Jokes - एक बार तीन सरदार जी पिकनिक मनाने

एक बार तीन सरदार जी पिकनिक मनाने

शहर से बाहर एक पार्क में गए। वहां पहुंचकर उन्हें

याद आया कि पेप्सी तो वह घर पर ही भूल

आए हैं।

इसके बाद उन्होंनें फैसला किया कि सबसे

छोटा सरदार वापस घर जाएगा और पेप्सी

लेकर आएगा।

इस पर छोटे Sardar ने कहा, ''मैं एक शर्त पर ही

घर जाकर पेप्सी लाउंगा, कि तुम दोनों मेरे

आने तक समोसे नहीं खाओगे।''

सुनकर दोनो सरदार हामी भरते हुए बोले,

''ठीक है, भरोसा रखो। हम तुम्हारे वापस

लौटने तक समोसे को हाथ भी नहीं

लगाएंगें।''

इसके बाद छोटा सरदार चला गया और

दोनों Sardar आपस में गप्पें लड़ाते हुए समय

काटने लगे।

20 मिनट बीत गए पर छोटा Sardar घर से

पेप्सी लेकर नहीं आया।

40 मिनट बीत गए लेकिन छोटा सरदार

वापस नहीं लौटा।

इसी तरह 2 घंटे बीत गए लेकिन न छोटा

सरदार नजर आया और न पेप्सी।

देखते ही देखते आधा दिन गुजर गया, रात भी

हो गई लेकिन छोटा Sardar नहीं आया।

इस पर दोनों सरदार बुरी तरह झल्लाए हुए थे

और उनके पेट में चूहे भी धमाचौकड़ी मचाए हुए

थे। छोटे Sardar को वापस न आता देखकर एक

सरदार ने कहा, ''लगता है कि छोटे अब नहीं

आएगा। भूख भी जोरों की लग रही है।

इसलिए हम समोसे खा ही लेते हैं।''

''हां यह ठीक रहेगा। भूख तो मुझसे भी

बर्दाश्त नहीं हो रही है,'' दूसरे सरदार ने

कहा।

इसके बाद जैसे ही दोनों Sardar ने हाथ में

समोसे उठाए।

तो करिश्मा हुआ, छोटा सरदार पेड़ के पीछे

से बाहर निकला और जोर से चिल्ला कर

बोला, ''चीटिंग, चीटिंग ऐसे करोगे तो मैं

पेप्सी लेने नहीं जाउंगा।''