Showing posts with label teacher-student. Show all posts
Showing posts with label teacher-student. Show all posts

Teacher Student Jokes in Hindi (मजेदार चुटकुले)

आइये पढ़ते हैं कुछ मजेदार जोक्स। वैसे तो न जाने कितने ही तरह के चुटकुले आपने पढ़े होंगे। इस प्रष्ट पर हम शिक्षक -छात्र के मजेदार चुटकुले (Teacher Student Jokes in Hindi) बता रहें है जिन्हे विभिन्न स्त्रोतों से निकला है। आशा करते हैं हम की आपको पसंद आएंगे।

अंग्रेजी बोलने का भूत जब दिमाग पर

चढ़ता है तो कुछ इस प्रकार का माहौल बन जाता है..

टीचर - कल तुम कोचिंग नहीं आये कहाँ थे.?

स्टुडेंट - वो कल हमारे यहां मंदिर में

ब्युटीफुल ट्रेजडी था ना, इसलिए नहीं आ पाया।

टीचर - ब्युटीफुल ट्रेजडी से मतलब ?

स्टुडेंट - मतलब सुन्दर काण्ड था।

टीचर अभी भी सदमें है। 🤣🤣🤣🤣

एक छात्र ने संस्कृत के शिक्षक से पूछा कि

गुरुजी

एरिक तम नपाम्रधू।

एरिक तम नपाद्यम।।

इस श्लोक का अर्थ क्या होता है।

गुरूजी ने यह श्लोक सभी संस्कृत की पुस्तकों एवं ग्रंथों में खूब ढूंढा ,

सभी संस्कृत के ज्ञाताओं से भी इस श्लोक का अर्थ पूछा,

खूब मेहनत की, रात दिन एक कर दिए

लेकिन कहीं भी इसका अर्थ उन्हें नहीं मिला

लेकिन छात्र उनसे बार बार यही प्रश्न पूछता

अब तो गुरुजी छात्र को देखकर अपना रास्ता ही बदल देते थे।

आखिर हारकर गुरुजी ने छात्र से पूछा कि बताओ यह श्लोक तुमने कहां पढ़ा

तब छात्र ने कहा कि उसने यह श्लोक प्रिंसिपल के केबिन के बाहर पढ़ा।

गुरुजी उसे तत्काल प्रिंसिपल के कैबिन की ओर ले गए

वहां छात्र ने उन्हें वह श्लोक कांच के गेट पर लिखा हुआ दिखाया....

गुरुजी ने छात्र को चप्पल टूटने तक मारा

क्योंकि वह कांच की उल्टी साइड से पढ़ रहा था

सीधी साइड पर लिखा था

धूम्रपान मत करिए।

मद्यपान मत करिए।।

छात्र - शादी में वर-वधु को 7 फेरे क्यों लगवाये जाते हैं। 

शिक्षक - क्योंकि प्रत्येक फेरा 360° का होता है,
और 360 ऐसी संख्या है जो 1 से 9 तक के अंको में केवल 7 से विभाजित नहीं होती.
इसलिए 7 फेरो का सम्बन्ध अविभाज्य है.

इतना खतरनाक गणित

माँ :- उठ बेटा, थारो स्कूल जानो को

टेम हुइ रियो है!

बेटा :- (नींद में): मन नी है स्कूल
जाने को!

माँ :- कोई 2 कारन बता कि तु स्कूल
क्यों नी जानो चाये?

बेटा :- ( पेलो कारन ) - कोई भी बच्चो
मने पसंद नी करे!

( दूसरो कारन ) - कोई भी
टीचर मने पसंद नी करे !

माँ :- यो कोई कारन नी हैं।
उठ, स्कूल जाना ही पड़ेगो।

बेटा :- अच्छा माँ तु मने कोई 2
कारन बता की म स्कूल की
वास्ते जाऊ?

माँ :- ( पेलो कारन )- तु 42 साल
को हे, थारे अपनी जिम्मेवारी
समजनी चईये!

( दूसरो कारन )- तु स्कूल को
प्रिंसिपल है!

टीचर : किसी ऐसी जगह का नाम

बताओ जहा बहत सारी लोग हो फिर बी अप
अकेली फील करती हो

बॉय: एग्जामिनेशन हॉल

Teacher student jokes

Oral देने के लिए 2 विद्यार्थी तैयार बैठे थे।
पहिले का  नंबर आया और वो अंदर जाता है।
External 😌:- मान लो आप  ट्रेन से यात्रा कर रहे हो, और  अचानक आपको गरमी लग  रहा है, तब आप  क्या करोगे??

विद्यार्थी😌:- मैं खिड़की खोलूँगा।

External 🤪:- बहुत खूब,  फिर आप समझो कि 
उस  खिडकी का  क्षेत्रफळ 1.5 sq.m है, और डिब्बे का  घनफल 12 m3, और  ट्रेन 80 km/hr पश्चिम दिशा की ओर जा रही है, और वायु की गति वेग 
5 m/s दक्षिण की ओर है तो वो  डिब्बा कितने समय में ठंडा होगा??

उस विद्यार्थी को कोई  उत्तर देते नही हुआ और वो पास नहीं हो पाया और बाहर आया, बाहर आकर अपने मित्र को वो  प्रश्न बताया,
दूसरा विद्यार्थी अंदर जाता है, और उसका प्रश्न शुरू होता है।

External 😊:- :- मान लो आप  ट्रेन से यात्रा कर रहे हो, और  अचानक आपको गरमी लग  रहा है, तब आप  क्या करोगे??

2रा विद्यार्थी 😌:- मैं मेरा  कोट निकालकर अलग रख दूँगा।

External 🤨:- फिर भी गरम हो रहा है, तो  फिर ?

विद्यार्थी😌:- मैं शर्ट निकल दूँगा।

External (चिढ कर) 😤:- अरे फिर भी  गरम हो रहा हो  तब क्या करोगे?

विद्यार्थी😌:- मैं बनियान भी निकालूंगा ।

External (गुस्से में) 😡:-  फिर भी गर्मी लग रही है तो?

विद्यार्थी:- गरमी से मर गया तो भी चलेगा, पर  मैं खिडकी नहीं खोलूंगा।

Husband wife jokes (पति की बुराई बर्दास्त नही) - The Ultimate Wife

पति की बुराई बर्दास्त नही

कुछ औरते आपस मे पति पत्नी के रिस्ते पर बात कर रही थी थोड़ी देर सुन कर एक बोली

अरे बहन पता नही औरते अपनी पति की बुराई कैसे कर देती है.

अब मेरे वाले को देख लो अक्ल के नाम का एक पैसा उसके पास नही

शक्ल राम ने दी नही, रंग ऐसा जैसे पैदा होते हि भट्टी मे डाल कर भून दिया हो ...

और कजूंस इतना के कच्छे भी सैकेंड हैडं खरीद के पहनता है, खराटे इतने मारता है के दिल करता है सोते की नाक मे मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दूँ ...

पर बहन मजाल है जो आज तक मैंने उसकी बुराई करी हो ...

जैसा भी है मेरा तो देवता है मैं तो नही करती उसकी बुराई।

विवाह क्या है?

विवाह एक ऐसा गठबंधन है - जिसमें दो व्यक्ति मिलकर उन समस्याओं को सुलझाने का जीवन भर प्रयास करते है जो पहले कभी थी ही नही!!

विवाह वह खूबसूरत जंगल हैंजहाँ बहादुर शेरो का शिकार हिरणियॉ करती है!!

शादी मतलब अजी सुनते हो से लेकर बहरे हो गए हो क्या तक का सफर!!

शादी मतलब तेरे जैसा कोई नहीं से लेकर तेरे जैसे बहुत देखे हैं तक का सफर!!

शादी मतलब आप रहने दीजिए से लेकर मेहरबानी करके आप तो रहने ही दो तक का सफर!!

शादी मतलब कहाँ गई थी जान से लेकर कहाँ मर गई थीं तक का सफर!!

शादी मतलब आप मुझे नसीब से मिले हो से लेकर नसीब फूटे थे जो तुम मिले तक का सफर!!

शादीशुदा जिंदगी कश्मीर जैसी है!!

खूबसूरत तो है परंतु आतंक बहुत है‼

लंबे झगड़े को विराम देती पत्नी बोली

अब तुम वो तीन जादूई शब्द बोलो...

पति - i love you..

पत्नी - नहीं ये नहीं..

पति - i like you..

पत्नी - फिर गलत, ये वो तीन शब्द नहीं हैं..!!

पति - i miss you..

पत्नी - देखो, अब तुम फिर से मुझे गुस्सा दिला रहे हो.. सही शब्द बोलो..

पति ☹️ : मेरी गलती थी..!!

पत्नी : yes.. Great..

हेडमास्टर फोटो ग्राफर से:- 20 रुपये बहुत होते है। 

स्कूल मे 1600 बच्चे है 10-10 रुपये मे फोटो निकालो.

हेडमास्टर टीचर से:- फोटो के लिये सभी बच्चों से 30-30 रुपये लेकर आने को बोल दो.

टीचर क्लास में :"सुनो बच्चो कल तुम लोगो

का फोटो शूट होगा

सब लोग अपने अपने घर से Rs.50/- ले कर आना

शरारती बच्चा :😠 "ये सब टीचर लोगो की

मिली भगत होती है

एक फोटो के 20/- रूपये लगते है और हम लोगो से

50-50 रूपये लिए जा रहे है

फिर हमारे पैसो से ये सब स्टाफ रूम में

बैठ के समोसा खाएंगे और हम बच्चों को

मिलेगा ठेंगा.

भलाई का तो ज़माना ही नहीं रह गया

At home- 😜शरारती बच्चा : " मम्मी कल स्कूल में ग्रुप

फोटो शूट होना है टीचर ने Rs.100/- रूपये मंगाए है

माँ - 100 rs!!

खुली लूट मचा रखी है इन लोगो ने

फिर हमारे पैसो से ये सब ऐश करेंगे

रुक बेटा में तेरे पप्पा से लेकर देती हूँ

मम्मी पापा से - अरे सुनते हो बच्चे के स्कूल में फोटो के लिए Rs.200 मांगे है !!"

बताओ कैसे ख़त्म होगा भ्रष्टाचार..!!

बेचारा अकेला #मोदी क्या करे!!!!!

पति हाथ पाँव छिलवाकर और एक आंख सुजवाकर घर आया...

पत्नी ने घबराकर पति से पूछा : --अरे क्या हुआ ???

पति : - अरे कुछ नहीं, एक औरत स्कूटी से टक्कर मार के निकल गई।

पत्नी : -- तो उसके स्कूटर का नंबर नोट किया, कौन थी ??

कुछ तो याद होगा।

पति : - नहीं, दर्द के कारण स्कूटर का रंग और न० तो नहीं देख पाया पर

बहुत गोरी व सुनहरे बाल वाली थी

उसने गहरे हरे रंग का सूट पहना था, गुलाबी कलर की चूड़ियां,

गहरे लाल कलर की लिपस्टिक कानों में हीरे की बालियां थी,

हाथों में मेहंदी लगी थी,

और हाँ दायें गाल पे होठों के पास तिल भी था...

इतना बताते ही पतिदेव की दूसरी आंख भी सूज गयी ।

Wife is Wife.. the Ultimate..

पत्नी पायलट थी

और

पति कंट्रोल टॉवर इंस्ट्रक्टर

पायलट पत्नी - हेलो, कंट्रोल टावर ।

यह फ्लाइट 367 है।

यहां कुछ प्रॉब्लम है।

कंट्रोल टावर पर पति - आपकी आवाज़ ठीक नहीं आ रही है।

Can you repeat क्या प्रॉब्लम है? बोलिये।

पत्नी : कुछ नहीं जाने दो, तुम्हे मेरी आवाज आती कब है ?

पति : प्लीज। प्रॉब्लम बतायें।

पत्नी : नहीं, अब तो रहने ही दो

पति : प्लीज बताइये।

पत्नी : कुछ नहीं, मैं ठीक हूँ। तुम रहने दो।

पति : अरे बोलिये क्या प्रॉब्लम है?

पत्नी : तुम्हें मेरे प्रॉब्लम से क्या मतलब

पति : बेवकूफ औरत 200 पैसेंजर भी है उसमें।

पत्नी : हाँ! मेरी तो कोई परवाह है नही।

उन 200 की परवाह है बस।

मुझे नहीं करनी बात..